iनगरपालिका की महिला जनप्रतिनिधियो ने कहा होता है तिरस्कार..कलेक्टर से शिकायत मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल।

iनगरपालिका की महिला जनप्रतिनिधियो ने कहा होता है तिरस्कार..कलेक्टर से शिकायत
मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल।
नगर पालिका की महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार तिरस्कार तथा नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार से आहत होकर अब बगावती तेवर अपना लिए हैं। इसमें भाजपा नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे सहित कांग्रेस पार्षद निशा भारती और निर्मला बेले शामिल हैं। तीनो महिला नेत्रियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की है। शिकायत से जहाँ नपा में महिलाओं को सम्मान नही मिलने का मामला गरमा गया है वहीँ नपा की अंतरकलह भी खुलकर सामने आ गई है। नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने भाजपा की होने के बावजूद खुलकर नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा का विरोध जताते हुए आर्थिक अनियमितताओं सहित गम्भीर आरोप लगाए हैं। इधर अब कांग्रेस महिला पार्षद भीं विरोध स्वरूप सामने आ गई हैं। दोनों महिला पार्षदों ने हरदोली योजना के तहत बिछाई जाने वाली पाइप लाइन में भी हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की है। महिलाओ जनप्रतिनिधियों का विरोध देखते हुए यह तो साफ हो गया है कि नपा में सब कुछ ठीक नही चल रहा है वहीँ आने वाले दिनों में ये कलह विकराल रूप ले सकती है।

Source : Agency

8 + 9 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]